Maruti लेकर आ रही है नई Swift, पहले से ज्यादा पॉवरफुल और माइलेज के साथ इस महीने होगी लॉन्च: रिपोर्ट
नई स्विफ्ट में एक नया और अधिक शक्तिशाली 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया जाएगा। जो अधिकतम 89 बीएचपी का पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क देता है। इसमें आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक दी जाएगी। जो इसके माइलेज को बेहतर बनाने में पूरी मदद करेगी।
नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। 2021 Maruti Swift Launch Update: देश में हैचबैक सेगमेंट की जब भी बात आती है, मारुति की लोकप्रिय कार Swift लोगों की पहली पसंद होती है। लंबे समय से ग्राहकों को पसंद आ रही स्विफ्ट को इस साल एक बड़ा अपडेट दिया जाएगा। जिसके लॉन्च होने की खबरें लगातार चर्चा को विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कार को 17 या 18 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत में अपडेटेड मॉडल में कई खास बदलाव का मेल देखने को मिलेगा। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके हुड के भीतर किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिटेल मॉडल की तरह भारत में 2021 स्विफ्ट फेसलिफ्ट को भी बाहरी बदलावों में न्यूनतम बदलाव मिलेगा। इस सूची में मुख्य रूप से एक दोबारा से डिजाइन की गई ग्रिल शामिल है।
नई स्विफ्ट में एक नया और अधिक शक्तिशाली 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया जाएगा। जो अधिकतम 89 बीएचपी का पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क देता है। इसमें आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक दी जाएगी। जो इसके माइलेज को बेहतर बनाने में पूरी मदद करेगी। ट्रांसमिशन विकल्पों में पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और पांच-स्पीड एएमटी के बीच एक विकल्प शामिल होने की संभावना है।
जाहिर है कि नई कार वर्तमन मॉडल के मुकाबले ज्यादा पॉवरफुल होगी। जिसमे इसका माइलेज भी बढ़ाया जाएगा। इसका मौजूदा मॉडल 21.2 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है। उम्मीद की जा रही है कि नई कार करीब 23.26 किलोमीटर से लेकर 24.12 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देगी।
माना जा रहा है कि कार के अंदर बहुत अधिक बदलाव नहीं मिलेंगे। इसमें सिर्फ नई अपहोल्स्ट्री दी जाएगी। इसके अलावा एक्सटीरियर में ऑटो एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएलएस, 15-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि फीचर्स बतौर स्टैंडर्ड शामिल होंगे।