Vande Bharat train reached Jammu: सफल रहा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल, आठ घंटे में दिल्ली से कटड़ा का सफर तय किया
जम्मू रेलवे स्टेशन में यह रेलगाड़ी करीब दस मीटर की देरी से 1248 बजे पहुंचेगी और दो मिनट पर रुकने के बाद दोपहर 1250 बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई।
जम्मू, जागरण संवाददाता। भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी हाई स्पीड रेलगाड़ी बंदे भारत एक्सप्रेस का दिल्ली से कटड़ा के बीच ट्रायल सफल रहा। करीब आठ घंटें में इस रेलगाड़ी ने दिल्ली से कटड़ा रेलवे स्टेशन का सफर तय किया। इससे पहले दूसरी रेलगाड़ियां यह सफर दस से बारह घंटे में तय करती थी। यही वजह है कि सौलह एसी चेयर कोच वाली इस रेलगाड़ी में यात्रियों के लिए स्लीपर की व्यवस्था नहीं होगी।
रेलवे प्रवक्ता के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस का सबसे अधिक लाभ माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को होगा। इस रेलगाड़ी के इंजन को दो सौ प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। परंतु दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन तक यह रेलगाड़ी फिलहाल 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं दौड़ सकती। निकट भविष्य में इस ट्रैक पर इस रेलगाड़ी की गति को बढ़ाया जा सकता है।
जम्मू स्टेशन पर दस मिनट देरी से पहुंची ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे अपने गंतव्य की लिए रवाना हुई। सुबह 08:10 बजे यह रेलगाड़ी अंबाला रेलवे स्टेशन में पहुंची और मात्र दो मिनट पर वहां रुकने के बाद लुधियाना के लिए रवाना हो गई। लुधियाना रेलवे स्टेशन में यह गाड़ी 09:19 बजे पहुंची और दो मिनट पर स्टेशन पर ठहरने के बाद 09:21 बजे रवाना हो जाएगी। जम्मू रेलवे स्टेशन में यह रेलगाड़ी करीब दस मीटर की देरी से 12:48 बजे पहुंचेगी और दो मिनट पर रुकने के बाद दोपहर 12:50 बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई। दोपहर 02:05 बजे करीब पांच मिनट देरी से यह रेलगाड़ी कटड़ा रेलवे स्टेशन में पहुंच गई। दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा पहुंची, जहां इस ट्रायल रन ट्रेन का स्वागत कटड़ा रेलवे अधिकारियों द्वारा किया गया। जिसके उपरांत दोपहर 3 बजे यह रेलगाड़ी वापिस दिल्ली के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार यह रेलगाड़ी शाम 4:18 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां से 4:20 पर रवाना होगी और शाम 7:36 पर लुधियाना पहुंचेगी। यहां से यह 7:38 पर रवाना होगी और 8:56 बजे अंबाला पहुंचेगी। वहीं रात 11 बजे यह रेलगाड़ी वापिस दिल्ली स्टेशन पहुंच जाएगी।
आधुनिक सुविधाआें से लैस है यह रेलगाड़ी